Posts

Showing posts from April, 2020

mk 3

Sandeep maheshwari quotes

Image
महान इंसान दो तरह से बात करते हैं:-        【1】वो हमेशा क्वोटेशन में बात करते है                       या फिर     【2】वो जो बात करते है वो ही क्वोट बन जाता हैं।              संदीप महेश्वरी को यह दूसरी बात लागू होती है ।      उन्होंने अपने सेसन्स मे जो कुछ भी कहाँ, आज उसे लोग       संदीप महेश्वरी के अनमोल विचार या संदीप महेश्वरी के क्वोट      समज रहे है।  ●  जैसा आप सोचोगे , आज नहीं तो कल आप वैसे बन जाओगे । ●  अपने आप को खुद की नजर में उठाइये, जो इंसान खुद की नजर में     उठ गया वो दुसरो की नजर में अपने आप उठ जाएगा । ● जिस व्यक्ति का डिजायर जितना बड़ा उसकी सक्सेस उतनी ही बड़ी होगी । ● कभी खुद को कम मत समझो आप जितना सोचते हो उससे कहीं ज्यादा आप    कर सकते हों। ●जिन्दगी की दौड़ में हमें न रुकना है , न भागना है , बस लगातार चलते रहना है । ● आपको पावरफुल बनना है इसलिये नहीं कि आप किसी को दबा सके बल्कि इसलिए    की आपको कोई दबा ना सके । ●  बिना सोचे समझें काम करना और बिना काम किये केवल सोचना हमें 100% असफलता की ओर ले जाता हैं ●  जिसमें न जीतने की चाह हो ना ही हारने का

अकेलापन

Image
आज हम हारे हुए हैं , अपने आप से। इस लोकडाउन ने हमें बताया की हम सब के साथ खुश रह शकते है, मगर अपने आप के साथ हम खुश नहीं रह शकते।         हमें कोइना कोई चाहिए बाते करने के लिए। हम अकेलेपन के शिकार है। अकेलापन जो हमें अंदर से काट खाता है।       हम जब भी अकेले होंगें तुरंत ही हम कुछ न कुछ ढुढने लगते है। हम किसी और से परेशान  नहीं है। हम खुद से परेशान हैं।        अगर ये अकेलापन हमारा दोस्त बन जाये , जो हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है वो हमारी सबसे बड़ी ताकत बन जाये तो मजा आ जाये। क्या कहते हो आप ?

Main ek majdur hu.

Image
     में एक मजदूर हु। गरीब हुँ । आजकल बेरोजगार हु। कुछ साल पहले अपने गाँव से इस शहर में काम की खोज से आया था ।              हर रोज काम पे जाता हूं , और बदन दर्द करने लगे तब तक काम करता हु। कभी कभी में सोचता हूं की में कोई अहमियत नही रखता इस समाज में। क्योंकी कोई हमारी बात नही करता । सबको लगता है सब कुछ अपने आप होता है।           कोई मकान अपने आप बनता है, कोई मकान अपने आप साफ होता हैं, साफ सफाई अपने आप होती है।और बहोत कुछ अपने आप होता है। में तो कोई इंसान ही नहीं।         हर रोज कमा के हर रोज खाना खाता हूं। हर रोज टीवी इसलिए देखता हूं क्योंकि कुछ ऐसा दिख जाए जो मुझे अपने हालातों को भूलने में मदद करे।     फिर भी यहीं सोचता हूं कि, क्यो में भुलाया गया हूँ इस समाज में? में क्यो इतना बेइज्जत होकर जी रहा हु ? में क्यो मेरे साब लोगों से अलग और नीचा हु ? में क्यों हुँ ?   #lockdownformajdur

Book review:- The grown up by gillian flynn

Image
अगर आप एक कॉफी कप के साथ एक घंटे में खत्म कर सके ऐसी क़िताब ढूढ रहे हो । तो ये शोर्ट नोवेल आप ही के लिए है। ये एक थ्रिलर है ।         इसके लेखक को देखते हुये मैंने इस नोवेल को पसंद किया था। गिलियन फ्लाइन का नाम बहोत सुना था । अब उनकी पहली बुक पढ़कर लगता है की, मैंने उनके बारे में जो सुना था वो सही ही था।            द ग्रोन अप्स एक पाम रीडर की कहानी है। जो सबके हाथ देख के उनका भविष्य बताती है। एक दिन उनके पास एक महिला आती है, जो उनको अपने हॉन्टेड हाउस के बारे में बताती है। इस पाम रीडर झूठी रीडर होती हैं। उसको एस्ट्रोनॉमी के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। और फिर जो उसके साथ होता है वो आप पढ़ेंगे तभी आपको पता चलेगा। ये एक बहोत अच्छी बुक है, जो 100 पेज में लिखी गई है।             इस बुक को पढ़ने के बाद आप गिलियन फ्लाइन के फेन बन जाएंगे।

Corona update

कोरोना अपडेट , क्या हैं ये कोरोना अपडेट ?? पूरा दिन न्यूज़ चैनल्स सिर्फ यहीं दिखाए जा रहीं है और हम भी पागल हुए इसे देखे जा रहे है। जैसे ये तो कोई मैच चल रहा हो। एक तरफ इंसान मर रहे है । क्या यहीं हमारे लिए जरूरी है कि कितने लोग मर रहे है ? ये जाने । अगर हम हमारे भीतर देखे तो हम anxity के शिकार हो चुके है बुरी तरह से और ये टीवी प्रोग्राम हमारी anxity में बढ़ावा किये जा रहे है।  आप अपनी सांसो पर ध्यान दीजिए । क्या वो बहोत तेज चल रही है। अगर हाँ, तो आप anxity के शिकार हो चुके है। आप अपनी सांसो पर ध्यान बनाये रखे तो अपने आप आपकी सांसे धीमी हो जाएंगी और आप का मन भी शांत हो जाएगा। पूरे दिन इस कोरोना अपडेट को छोड़े और कुछ अच्छे प्रोग्राम देखे। अंत में इन परिस्थितियों को देख के लगता है , काश, अपुन ही ज भगवान होता !!😁😁